Uncategorized

एनडीए पास करने वाली छात्राओं को निशुल्क ट्रेनिंग

देहरादून। दून डिफेंस एकेडमी के छात्र स्पर्श बर्थवाल ने एनडीए में 265वीं रैंक हासिल की। एनडीए में 265 वीं रैंक प्राप्त करने वाले स्पर्श बर्थवाल ने दून डिफेंस एकेडमी में एसएसबी की ट्रैनिंग ले रहे छात्रों से अपने अनुभव साझा किये। स्पर्श बर्थवाल ने कहा कि मैंने यह सुना है कि एसएसबी का अनुभव एक ऐसी चीज है जिसे आप कभी नहीं भूल सकते। स्पर्श ने कहा कि मेरे सहित कई लोगों के लिए यह हमेशा एक दुःस्वप्न होता है, लेकिन मुझे अपने उदास और कड़वे समय से गुजरना पड़ा। वहीं दून डिफेंस एकेडमी की निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा कि दून डिफेंस एकेडमी के वो छात्र जो सेना की किसी भी विंग जॉब प्राप्त कर लेते हैं उन्हें10 हजार रूपये नगद दिए जायेंगे। जिसकी शुरुआत स्पर्श बर्थवाल से की जा रही है। वहीं जो छात्राएं पहली बार आयोजित हुई एनडीए की लिखित परीक्षा पास कर डीडीए में एसएसबी की ट्रैनिंग ले रही हैं, उन्हें निशुल्क ट्रैनिंग दी जाएगी।