UTTARAKHAND

दुकान पर छापा मारकर अवैध शराब पकड़ी

रुड़की।

पुलिस ने महिलाओं की शिकायत पर कस्बे की एक दुकान पर छापा मारकर अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने फरार दुकानदार की तलाश शुरू कर दी है। दो दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र की बिझौली निवासी महिलाओं ने सीओ मंगलौर पंकज गैरोला को प्रार्थना पत्र देकर गांव में हो रहे नशे के कारोबार को बंद कराने की गुहार लगाई थी। सीओ मंगलौर ने कोतवाली पुलिस को सख्त निर्देश देकर कार्रवाई करने के लिए कहा था। बुधवार को पुलिस ने परचून की एक दुकान पर छापा मारकर अवैध शराब बरामद की। महिला उपनिरीक्षक अंशु चौधरी के नेतृत्व में दुकान पर छापा मारा गया था। दुकान से करीब 31 पव्वे बरामद किए गए है। कार्यवाहक इंस्पेक्टर रफत अली ने बताया कि फाजिल निवासी गांव बिझौली के खिलाफ शराब बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।