हिमवीरों ने स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
चम्पावत
आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी लोहाघाट में 15 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। रविवार को आईटीबीपी परिसर में द्वितीय कमान अधिकारी मंजीत सिंह ने परेड की सलामी ली। उन्होंने हिमवीरों को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए बल के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 2 मार्च 2012 को लोहाघाट में वाहिनी के रूप में स्थापित किया। जिसके बाद अचल शर्मा, पीएन प्रसाद, नरेंद्र सिंह, आनंद सिंह यर्सों, सुभाष चंद्र यादव के बाद वर्तमान में बसंत कुमार नोगल बल की कमान संभाल रहे हैं। द्वितीय कमान अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि विभिन्न मोर्चों में रहते हुए वाहिनी के हिमवीरों ने अपनी बहादुरी के दम पर कई कीर्तिमान हासिल किए हैं। इस मौके पर इस मौके पर सहायक सेनानी अनिल चौहान, सूबेदार मदन गिरि, इंस्पेक्टर दिनेश आदि मौजूद रहे।

