TRENDING NEWS

एनटीपीसी विंध्याचल में विशेष हिंदी कार्यशाला का हुआ आयोजन

सोनभद्र

(आरएनएस)। एनटीपीसी विंध्याचल के क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान के तत्वाधान में मानव संसाधन राजभाषा अनुभाग द्वारा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये माइक्रोसॉफ्ट टीम के माध्यम से राजभाषा नोडल अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष हेतु राजभाषा की तिमाही प्रगति रिपोर्ट के पेपर लेस उपयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उदेश्य राजभाषा हिंदी से संबन्धित विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ राजभाषा तिमाही प्रगति रिपोर्ट को पेपरलेस करना था, जिससे कि राजभाषा तिमाही प्रगति रिपोर्ट को सरल एवं आसान बनाया जा सके।
कार्यशाला के दौरान ऑनलाइन के माध्यम से संकाय सदस्य के रूप में विभागाध्यक्ष (राजभाषा) एनटीपीसी केंद्रीय कार्यालय अतर सिंह गौतम एवं उप महाप्रबंधक (आईटी) आलोक कुमार सिंह जुड़े रहे। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष(मानव संसाधन) प्रबीर कुमार बिस्वास नें अपने विचार प्रकट करते हुये कहा कि राजभाषा अनुभाग द्वारा एक अभिनव पहल के तहत माइक्रोसॉफ्ट टीम के माध्यम से राजभाषा की तिमाही प्रगति रिपोर्ट के पेपर लेस  उपयोग विषय पर कार्यशाला का आयोजन एक सराहनीय कदम है। उन्होनें कहा कि राजभाषा अनुभाग सदैव ही राजभाषा के प्रचार एवं प्रसार हेतु प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान महोदय नें संकाय सदस्य विभागाध्यक्ष(राजभाषा) एनटीपीसी केंद्रीय कार्यालय अतर सिंह गौतम, उप महाप्रबंधक (आईटी) आलोक कुमार सिंह एवं सभी प्रतिभागियों को सहभागिता हेतु बधाई दी तथा उम्मीद जताई कि यह कार्यशाला सभी के लिए कार्यालयीन कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगी।
इस कार्यशाला में संकाय सदस्य विभागाध्यक्ष(राजभाषा) एनटीपीसी केंद्रीय कार्यालय अतर सिंह नें दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रति अभिरुचि एवं कार्यालयों में राजभाषा के लिए सकारात्मक वातावरण पैदा करने के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। इसके अतिरिक्त राजभाषा के संवैधानिक उपबंध संबंधी दृ राजभाषा नीति, राजभाषा का महत्व, राजभाषा से संबन्धित रिपोर्ट, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी का प्रयोग आदि विषयों पर व्याख्यान दिया साथ ही राजभाषा की तिमाही प्रगति रिपोर्ट को सही तरीके से प्रस्तुत करने हेतु सभी को जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्य उप महाप्रबंधक (आईटी) श्री आलोक कुमार सिंह द्वारा सभी को राजभाषा तिमाही प्रगति रिपोर्ट को ऑनलाइन भरे जाने की जानकारी दी गई।एल.एम. पाण्डेय, उप प्रबंधक (मानव संसाधन-राजभाषा) नें मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा इस विशेष हिंदी कार्यशाला के विषय में संक्षिप्त जानकारी दी।
इस कार्यशाला में मुख्य रूप से महाप्रबंधक (प्रचालन) अक्षय कुमार पात्रा, अपर महाप्रबंधकगण, राजभाषा नोडल अधिकारी, प्रबंधक (आर एल आई) मुकेश अम्ब एवं अन्य प्रतिभागी माइक्रोसॉफ्ट टीम के माध्यम से जुड़े रहें। अंत में कार्यशाला का समापन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मंगला हरीन्द्रन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।