UTTARAKHAND

रुद्रप्रयाग में मनाया गया गणतंत्र दिवस

73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय में कोविड गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य कार्यक्रम गुलाबराय मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी मनुज गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर झंडारोहण किया तथा परेड का निरीक्षण कर परेड की सलामी ली। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि हम सभी की राष्ट्रीयता की भावना में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें अपने अधिकारों, कर्तव्यों, देश के प्रति समर्पण तथा देशभक्ति की याद दिलाता है।
इससे पूर्व जिलाधिकारी ने जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कर उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को भारतीय गणतंत्र की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने जिला चिकित्सालय में पहुंचकर भर्ती मरीजों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा सभी के जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की तथा भर्ती मरीजों को फल वितरण भी किए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अपर्णा ढौंडियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बीके. शुक्ला, पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन व प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि निर्भय सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी, एनसीसी कैडेट क्षेत्रीय जनता एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन किशन रावत द्वारा किया गया।