dehradunUTTARAKHAND

निर्वाचन आयोग की टीम ने मतदान केंद्रों की व्यवस्था जांची

विकासनगर

चकराता विधान सभा के दूरस्थ मतदान केंद्रों का सोमवार को निर्वाचन आयोग की टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जांचा। टीम ने अधीनस्थ अधिकारियों को चुनाव से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरस्त करने के निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग की टीम ने सोमवार को कोटी कनासर, सावड़ा, भंद्रौली, त्यूणी, मैंद्रथ, हनोल, चातरा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। टीम का नेतृत्व कर रहे सिजॉय थॉमस ने नायब तहसीलदार और थानाध्यक्ष को संवदेनशील केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने, पोलिंग पार्टी के ठहरने, मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था जांची। इस दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, राजस्व उप निरीक्षक सुरेश जिनाटा, श्याम सिंह तोमर, अनिल चौहान, संदीप रावत, लोकेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।