HARIDWAR

आम आदमी पार्टी ने हरकी पैड़ी पर खोला चुनाव कार्यालय  

तीसरे विकल्प के रूप में उत्तराखण्ड में परचम लहराएगी आप : संजय सैनी

हरिद्वार

हरिद्वार नगर सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय सैनी ने हर की पौड़ी पर चुनाव कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया और लोगों से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित हरकी पैड़ी पर चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदार के प्रस्ताव दुकान में खोले गए आप कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए संजय सैनी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियों से त्रस्त प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प की तलाश में हैं और तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में परचम लहराएगी। राज्य का गठन होने के बाद से ही भाजपा और कांग्रेस बारी बारी से सत्ता में रही। लेकिन दोनों ही पार्टियों ने उत्तराखंड को लूटने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता से जो वादे कर रही है। उन्हें पूरा किया जाएगा। आप सरकार लोगों की समस्याओं का निदान करेगी। हरिद्वार और उत्तराखंड का जो समग्र विकास होना चाहिए था। वह नहीं हो पाया है। महंगाई चरम पर है। बेरोजगारी के कारण युवा पलायन को मजबूर हैं। प्रति वर्ष बरसात में शहर में होने वाल जलभराव की समस्या का निदान स्थानीय विधायक बीस वर्ष में भी नहीं कर पाए हैं। पर्यटन हरिद्वार में रोजगार का प्रमुख साधन है। लेकिन पिछली सरकारों की विफलता के कारण पर्यटन लगातार कम होता जा रहा है। सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी और उत्तराखंड का समग्र विकास करेगी। उर्जा प्रदेश होने के बावजूद उत्तराखण्ड के लोगों को बिजली एवं पानी के अधिक दाम चुकाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप की सरकार आने पर मुफ्त बिजली के वादे को पूरा किया जाएगा। हरिद्वार की जनता बदलाव के मूड में है और तीसरे विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भारी मतों के साथ सत्ता में आएगी। इस अवसर पर सुनील सैनी, निर्वाण सैनी, अशोक कश्यप, प्रमोद सैनी, राजेश अग्रवाल, राहुल, श्रेय सैनी, गौरव सैनी, सन्नी, अक्षय, शौकत अली, राहुल अग्रवाल, जयपाल सिंह, साहूकार, ब्रजगोपाल, प्रमोद, दुर्गेश अग्रवाल सुनीता, संगीता, संयोगिता आदि आप कर्यकर्ता मौजूद रहे।