हिंदू राष्ट्र शक्ति संगठन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
काशीपुर
हिंदू राष्ट्र शक्ति की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इसमें संगठन के संस्थापक अध्यक्ष ने सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नागनाथ मंदिर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के संस्थापक अध्यक्ष सिकंदर रिजवी ने सभी को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा संगठन का मुख्य उद्देश्य देश, धर्म और देवालय की रक्षा करना है और जहां भी देवालय हैं उनका संरक्षण और सौंदर्यीकरण करना है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंदवानी, महासचिव योगेश बिश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा, जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, जिला प्रभारी सचिन अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव गुप्ता, मनोज जग्गा, बंटी अग्रवाल, अजय चौहान, राहुल शर्मा, संयोजक मनोज अग्रवाल, जिला प्रचारक गौरव राजपूत, सह प्रचारक प्रियांशु कथूरिया को शपथ दिलाई गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह, डॉ.कुलदीप दत्ता, प्रकाश अरविंद आदि मौजूद रहे।

