HARIDWAR

जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए अरुण यादव सम्मानित

देहरादून

अपने सपने संस्था के संस्थापक अध्यक्ष अरुण कुमार यादव को जरूरतमंद बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरुकता, शिक्षित करने, उनके प्रतिभा को लेकर एक मंच प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया। मोथरावाला देहरादून स्थित श्रेष्ठ वेंडिंग पॉइंट में दून एकता शक्ति ट्रस्ट द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री, अध्यक्ष बीना छेत्री एवं कोषाध्यक्ष मोनिका गुरुंग के कर कमलों द्वारा अरुण कुमार को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यादव की सेवा सराहनीय है। यादव ने अपील की कि अपने जीवन कम से कम एक जरूरतमंद बच्चे को शिक्षा के प्रति गोद जरूर लें। इस मौके पर दून एकता शक्ति ट्रस्ट के संस्थापक सैम छेत्री, अध्यक्ष बीना छेत्री, कोषाध्यक्ष मोनिका गुरुंग, सीमा छेत्री, आशा थापा, विकास चौहान, हिमांशु, केएस रावत, शशांक कोटियाल आदि लोग मौजूद रहे।