प्रदेश अध्यक्ष से समास्याओं से निजात दिलाने की मांग
हरिद्वार…….
रानीपुर विधानसभा की मिताली इंकलेव कालोनी के लोगों ने व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी को ज्ञापन देकर कालोनी मे सड़क, नाली और पास ही सब्जी मंडी के लोगों की गन्दगी फैलाए जाने की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष व्यापार मण्डल संजीव चैधरी ने कहा की जल्दी ही मंडी सचिव व जिले के बड़े अधिकारियों से मिलकर समस्याओं के हल की मांग की जाएगी और यही जरूरत पड़ी तो आंदोलन से भी पीछे नहीं हटा जाएगा। कहा की जनप्रतिनिधि की अनदेखी की वजह से क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। सरकार और यहां के प्रतिनिधि सत्ता के नशे मे चुर है, वो ये भुल गए है कि चुनाव हर पांच साल बाद आता है, यही जनता कुर्सी जैसे देना जानती है वैसे ही छिनना भी जानती है। कहा कि जनता की हर समस्या के लिए पुरजोर तरीके से आवाज उठाई जाएगी। युवा नेता अरविन्द कुमार व युवा नेता संजीव कुमार ने कहा की जनता त्रस्त है विकास केवल कागजों मे हो रहा है अब परिवर्तन की बहुत ज्यादा जरूरत है। ज्ञापन देने वालों में राहुल जैन, हिमांशु शेखर सिंह, रेणु, बलराम गुप्ता, विपिन मिवल, अश्वनी कश्यप, सरिता देवी आदि अनेक कालोनी वाले उपस्थिति रहे।

