जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है: रमोला
ऋषिकेश से कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने गुरुवार को कई क्षेत्रों में डोर-टू डोर जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन के मूड में है। इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। गुरुवार को aकांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने कार्यकर्ताओं के साथ नई बस्ती रायवाला, श्यामपुर, 20 बीघा, शिवाजीनगर, बनखंडी, शांतिनगर आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क कर वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान है। महंगाई बेरोजगारी चरम पर है। उत्तराखंड में परिवर्तन की लहर चल रही है। जनसंपर्क में सविता शर्मा, देवेंद्र रावत, मुकेश मनोड़ी, मुकेश पांडेय, जयपाल चौहान, विक्रम जेठूड़ी, दिनेश पंवार, पवन रावत, मनोज चौहान, सरोप सिंह पुंडीर, दीपक रायल, भारत लखेड़ा, संजय रावत, हरीश शर्मा, आलोक ध्यानी, नंदिता असवाल, नरेंद्र कोठारी, अल्का क्षेत्री, दीपा चमोली, निर्मल बेलवाल, वैष्णवी, लक्ष्मी कांत, सुरेंद्र सेमवाल आदि मौजूद रहे।

