लक्सर में कांग्रेस प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
रुड़की
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी ने निहंदपुर, ऐथल, फतवा गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही केहड़ा, नगर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर वोट की अपील कर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र का विकास करना उनका लक्ष्य है। आरोप लगाया कि पिछले 10 सालों में कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा कर कहा कि जनता से अपने लिए समर्थन मांगा। कांग्रेस को सर्व समाज की पार्टी बताते हुए कहा कि हर वर्ग का विकास कांग्रेस करती है। इस दौरान हनीफ, मुरसलीन, तौकीर, अब्दुल, हबीब, मुंतजीर, मुजम्मिल, आमिर, अनुज, कामिल, नावेद प्रधान, मनीष सैनी, टोनी, सतीश पाल, टिंकू, आदित्य सिंह, सचिन सैनी आदि मौजूद रहे ।

