HARIDWAR

फ्रन्टलाईन वर्कस अधिकारी-कर्मचारी और पत्रकारों को लगा टीका

हरिद्वार —

जिलाधिकारी सी रविशंकर एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके झा के निर्देशन, नोडल अधिकारी व रेडक्राॅस सचिव डा. नरेश चौधरी के संयोजन में ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में 11 कोविड-19 वैक्सीन सेन्टर्स में टीकाकरण किया जा रहा है। टीकाकरण के इस विशेष दौर में फ्रन्टलाईन वर्कर एवं कुम्भ मेला में कार्य करने वाले पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स, विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी और पत्रकारों को वैक्सीन लगाई जा रही है। फ्रन्टलाईन वर्कर्स एवं कुम्भ मेले में कार्यरत स्टाफ के साथ पत्रकारों को टीकाकरण किया गया। पत्रकारों में प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक नौटियाल, महासचिव धर्मेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में वरिष्ठ पत्रकार कौशल सिखौला, सरदार रघुवीर सिंह, आदेश त्यागी, रतनमणि डोभाल, कुलभूष्षण शर्मा, श्रवण अरोरा, विकास चौहान, विक्रम छाछर, मुकेश वर्मा, रामेश्वर गौड, शिवा अग्रवाल, ललितेन्द्रनाथ, संजय आर्य, कौशल सिंह चौहान, मयूर सैनी, श्रवण झा, संजय रावल, आनन्द गोस्वामी, रोहित सिखौला, सुमेश खत्री, आशु शर्मा, सचिन, सुमित, कल्याण, तुषार गुप्ता, बालकृष्ण शास्त्री, संजय आर्य आदि ने कोवडि-19 वैक्सीन का टीका लगवाया। टीके के दौरान अवलोकन पश्चात किसी को भी कोई परेशानी महसूस नहीं की गई। टीकारण सेन्टर पर रेडक्राॅस सचिव डा. नरेश चौधरी के नेतृत्व रेडक्राॅस स्वयंसेवक डा. अवधेश, पूनम, शैलजा राणा, सुमन, नेहा गौड़, उज्जवल गुप्ता, दीपक टम्टा, शिवानी यादव, सिमरन सिंघल, पवनीत कौर, शशांक प्रताप, प्राची चौहान, युक्ता, रक्षा, सोनाली, दीक्षा गरिमा, क्रितिका, आकाश सिंह सन्तोष आदि ने मुख्य रूप से सराहनीय सहयोग किया। टीकाकरण सेन्टर्स पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके झा, कुम्भ मेलाधिकारी स्वास्थ्य डा. एएस सैंगर, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एचडी शाक्य, डा. अजय कुमार ने निरीक्षण किया और टीकाकरण कराने वाले बैनिफिशियर्स एवं टीकाकरण करने वाले स्टाफ तथा रेडक्राॅस स्वयं सेवकों का उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए प्रशंसा करते हुये उत्साहवर्धन किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने नोडल अधिकारी डा. नरेश चौधरी, डा. धीरेन्द्र को वैक्सीन सेन्टर्स पर किसी भी समस्या को मौके पर ही निस्तारित करने के विशेष दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर पत्रकारों में वैक्सीन के प्रति उत्साह को देखते हुये। सेन्टर इ्रन्चार्ज डा. नरेश चौधरी ने कहा कि सभी पत्रकार साथी अपनी जान पर खेलकर कोरोनाकाल मे फ्रन्ट में रहकर कवरेज कर रहे हैं। इसलिए पत्रकारों को कोरोना वैक्सीन लगवानी आवश्यक है।