dehradunTRENDING NEWSUTTARAKHAND

कमजोर नेतृत्व के चलते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजः रविन्द्र आनन्द

देहरादून……..

कोरोना काल में जब सरकार खर्चे बचाने के लिए तमाम उपाय कर रही थी, तब स्वास्थ्य विभाग ने अजीब कारनामा किया। स्वास्थ्य विभाग ने अपने अधिकारियों के लिए दो करोड़ 82 लाख रुपये की 36 लग्जरी कार खरीदीं। जानकारी देते हुए आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि आरटीआई कार्यकर्ता रविशंकर को आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय द्वारा प्रयोग के लिए रु. 15 लाख की एक लग्जरी इनोवा कार की खरीद की गई है। इसके अलावा महानिदेशक/निदेशक/अपर निदेशक और वित्त निदेशक के लिए रु. 8 लाख प्रति कार के हिसाब से 7 लग्जरी कार खरीदी गई हैं। श्री आनन्द ने बताया कि निदेशक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के लिए 8 लाख की लागत की रु. 16 लाख खर्च कर दो लग्जरी कार खरीदी गई हैं। इसके अलावा प्रदेश के सभी 13 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के लिए रु. 8 लाख की लागत वाली 1 करोड़ 4,00,000 के बजट से 13 कारें खरीदी गई हैं। इसके अलावा कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के लिए रु. 7 लाख की 13 कारें 91 लाख रुपये के बजट से खरीदी गईं। श्री आनन्द ने आरोप लगाया कि कमजोर नेतृत्व के चलते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौज हो रही है।