हरबर्टपुर के आठ खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
विकासनगर
शक्ति सेल्फ डिफेंस एकेडमी हरबर्टपुर के आठ खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ियों का चयन होने पर एकेडमी की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी चयनित खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से पूर्व हर दिन अभ्यास करने और अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने की सलाह दी गई। उत्तराखंड पेंचक सिलाट एसोसिएशन की ओर से 27 फरवरी को रुद्रपुर में ट्रायल आयोजित किया गया था। ट्रायल में सभी तेरह जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिनमें से देहरादून जिले की टीम में शामिल हरबर्टपुर के कंचन पटेल, समरीन, स्वाति सिंह, कार्तिक पटेल, अभिषेक वर्मा, आशीष बिष्ट, कार्तिक बडोला, दिव्य कुशल का चयन 11 से 14 मार्च तक लुधियाना में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पेंचक सिलाट एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रगति पुंडीर और एकेडमी की कोच सारिका पटेल ने बताया कि गुरुवार को सभी चयनित खिलाड़ियों के एकेडमी पहुंचने पर उनको सम्मानित किया गया।

