अरब की कंपनी सीएसआर फण्ड से सुविधा संपन्न होंगेः डॉ. भारद्वाज
हरिद्वार……..
विद्यालय को उम्दा तरीके से सुसज्जित किया गया है, यहां का वातावरण बच्चों को खेल खेल में सीखने की प्रेरणा देगा। और जल्द ही जिले के सभी विद्यालय 13 अरब की कंपनी सीएसआर फण्ड से सुविधा संपन्न होंगे। यह विद्यालयों के कायाकल्प नहीं बल्कि जेनरेशन का कायाकल्प है, जिससे बच्चों को लाभ होगा। यह बात मुख्य शिक्षधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने कनखल स्थित प्राथमिक स्कूल नं. 16 के लोकार्पण कार्यक्रम में कही। पैनासोनिक लाइफ सोलुशन्स के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालय सुविधा संपन्न हो गया है। अब यहाँ बच्चे गतिविधि आधारित शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। पैनासोनिक और अभिप्रेरणा फाउंडेशन के सहयोग से विद्यालय का जो कायाकल्प हुआ है वह नं केवल विद्यालय अपितु जेनरेशन का कायाकल्प है। सीईओ बोले की शीघ्र ही कंपनी सीएसआर की मदद से जिले के 938 स्कूलों में 13 अरब से ज्यादा के कार्य कर उन्हें सुविधा संपन्न किया जायेगा। उन्होंने करोना काल में शिक्षकों के कार्यों की प्रशंसा की तथा उत्कृष्ट कार्य कर रहे विद्यालयों की प्रदर्शनी आयोजित करने को कहा। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चैधरी ने कहा की विद्यालय स्टाफ पूर्ण मनोयोग से कार्य करें तथा बच्चों को इसका लाभ मिलना चाहिए। उन्होंने इस कार्य के लिए विद्यालय स्टाफ एवं पैनासोनिक व अभिप्रेरणा फाउंडेशन के पदाधिकारियों को बधाई दी। सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन पैनासोनिक सौरभ गुप्ता ने कहा कि कंपनी सामाजिक एवं जनोपयोगी कार्योंके लिए प्रतिबद्ध है, हमें खुशी है कि हम शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। तथा विद्यालय को परिवर्तित करने से यह बच्चों को सुविधा देगा, जिससे वह पूर्ण मनोयोग से पढ़ाई कर सकेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी एवं ब्रांड एम्बेसडर (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) डॉ. मनु शिवपुरी ने भी इस कार्य की प्रशंसा की तथा अपनी ओर से भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अभिप्रेरणा फाउंडेशन के चेयरमैन दीपेश प्रसाद ने कहा की उन्होंने जिले के अन्य विद्यालयों में भी कंपनी के सहयोग से कार्य किया है। इस विद्यालय में बच्चों के लिए कंप्यूटर कक्ष, प्ले रूम, फर्नीचर, बोलती दीवारें आदि नव प्रयोग किये गए हैं। जिससे बच्चे बेहतर अधिगम कर सकें। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व प्रभारी नीरज शर्मा एवं प्रधानाध्यापिका गीतांजलि शर्मा ने विद्यालय विकास यात्र पर प्रकाश डाला तथा सहयोग के लिए सबका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को जिला शिक्षा अधिकारी विद्या शंकर चतुर्वेदी, सीएसआर हेड प्रवीण डेविड, सहायक सीएसआर अजित राम आर्य ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शिवा अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर संकुल प्रभारी श्रीमती रमा वैश, राखी कुल, श्रीमती सीमा ठाकुर, श्रीमती पिंकी प्रसाद, श्रीमती मोनिका शर्मा, श्रीमती परमीत कौर, अवनीश कुमार, जितेंद्र कुमार, संदीप कुमार, शहजादी, मुकेश पाराशर, गंगा प्रसाद, अनिल कुमार सहित विभिन्न लोग उपस्थित रहे।

