CRIMEHARIDWARTRENDING NEWSUTTARAKHAND

एक लाख व स्मैक के साथ दो नशे के तस्कर गिरफ्तार, नशे के अवैध कारोबार को क्षेत्र में कर रहे थे संचालित

हरिद्वार……..

कनखल पुलिस ने शुक्रवार की शाम को क्षेत्र में गश्त के दौरान दो नशे के तस्करों को दबोचा है। जिनमें एक तस्कर से भारी मात्रा में स्मैक व एक लाख से अधिक की नगदी और दूसरे के पास से स्मैक औेर इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कनखल प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि जगजीतपुर चैकी प्रभारी सतेन्द्र नेगी बीती शाम को क्षेत्र में गश्त पर थे कि इसी दौरान मौहल्ला शंकरावाला के पास दो संदिग्ध देखे गये। जोकि पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। जिनको देखकर पुलिस को शक हुआ और कुछ ही दूरी पर दोनों को घेर कर दबोच लिया। जिनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से भारी मात्र में स्मैक और एक लाख से अधिक की नगदी बरामद की है। जिनको कनखल थाने लाकर पूछताछ की गयी। जिन्होंने पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम अमन पुत्र प्रेमचंद निवासी मौ. शंकरावाला कनखल और काके सिंह पुत्र डालचंद निवासी कायमनगरर बडापुर बिजनौर यूपी हाल शन्तिपुरम कॉलोनी जगजीपुर कनखल बताया है। पुलिस ने आरोपी अमन के पास से 17-4 ग्राम स्मैक व एक लाख तीन हजार की नगदी और काके सिंह के पास से 12-7 ग्राम स्मैक और इलैक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। जबकि दबोचे गये एक आरोपी अमन पर दो मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दूसरे आरोपी काके सिंह का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए मेडिकल के पश्चात न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।