UTTARAKHAND

मतदाताओं का आभार जताया

नई टिहरी

उत्तराखंड जनएकता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश धनै ने पार्टी दफ्तर में टिहरी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों आये कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ कार्य किया है,बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। कहा टिहरी सीट पर उन्हें करीब 40 प्रतिशत से अधिक वोट प्राप्त हुये है, जिसके लिये वह टिहरी के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हैं। कहा वह आगे भी जनता की सेवा में लगे रहेंगे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी की एकता और मजबूती के लिये आगे भी संगठित होकर कार्य करने को कहा। बैठक में जिलाध्यक्ष संजय मैठाणी, गोविन्द बिष्ट, धनवीर पुंडीर,धनवीर पुरुषोडा,हितेश चौहान, रविन्द्र रावत,प्रताप गुसाई, आनंदी नेगी, निर्मला बिष्ट, राजमती देवी, पुष्पा भट्ट, कृष्णा मंमगाई, मीना जोशी, मेहरबान पंवार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।