HARIDWAR

कुंभ आईजी ने किया बीएसएफ आवासीय स्थल का निरीक्षण

 

हरिद्वार…….

कुंभ पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने कुम्भ मेला ड्यूटी में तैनात सीमा सुरक्षा बल की सी व डी कम्पनी एवं बीएसएफ के बम निरोधक दस्ते के आवासीय स्थल और मेस का निरीक्षण किया। सीमा सुरक्षा बल की 03 कम्पनियां वर्तमान में कुम्भ मेला ड्यूटी के लिए हरिद्वार में है। इन कम्पनियों में 02 कम्पनियां सी व डी और बीएसएफ बम निरोधक दस्ता रिजर्व पुलिस लाइन हरिद्वार में कैम्प किये हुए हैं और 01 कम्पनी के द्वारा एसटी होस्टल में अपना कैम्प स्थापित किया गया है। कुंभ पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल  ने रोशनाबाद स्थित बीएसएफ कैम्प के निरीक्षण के दौरान उनकी समस्याओं और सुझावों के सम्बंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उपस्थित डीसी एनके श्रीवास्तव ने बताया कि रहने-खाने में जो भी समस्या थी, उनमें से अधिकतर सीओ लाइन के स्तर से निपटाई जा चुकी है, वर्तमान में कोई विशेष दिक्कत नही है, यदि भविष्य में कोई समस्या हुई तो अवगत कराया जाएगा। कुंभ आईजी के द्वारा निरीक्षण में उपस्थित सीओ लाइन कमल सिंह पंवार को मौके पर ही निर्देशित किया गया कि कुम्भ के दौरान अर्द्धसैनिक बलों की आवासीय, भोजन और आवागमन की व्यवस्था यथासंभव अच्छे से अच्छे स्तर की जाए। निरीक्षण के दौरान बीएसएफ से डीसी एनके श्रीवास्तव, एसी नाजिम खान, एसी अशोक यादव, एसी बिश्वजीत बम निरोधाक दस्ते से उपस्थित रहे तथा कुम्भ मेला पुलिस से सुरजीत सिंह पंवार अपर पुलिस अधीक्षक, प्रदीप राय अपर पुलिस अधीक्षक, कमल सिंह पंवार पुलिस उपाधीक्षक, शांतनु पराशर पुलिस उपाधीक्षक, श्रीमती पूर्णिमा गर्ग पुलिस उपाधीक्षक, सुरेश बलूनी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित रहे। इसके अलावा एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदाई कृष्ण राज एस भी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे।