सट्टा पर्ची व नगदी के साथ एक गिरफ्तार
हरिद्वार —-
कोतवाली नगर पुलिस ने क्षेत्र में गश्त के दौरान एक सट्टा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची व नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस का गश्ती दल क्षेत्र में गश्त पर थी कि इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर गश्ती दल ने शालीग्राम खड़खड़ी के पास से एक सट्टा कारोबारी को दबोचा है। जिसके पास से पुलिस ने सट्टा पर्ची व हजारों की नगदी बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शिवम् उर्फ कल्लू पुत्र मनोज गुप्ता निवासी कृष्णा गली खड़खड़ी हरिद्वार बताया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल के पश्चात न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसको जेल भेज दिया गया है।

