मोदी को एक और अन्तरराष्ट्रीय सम्मान
वॉशिंगटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरी दुनिया मुरीद है। पीएम मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से भारत आगे बढ़ रहा है, उसने सभी को प्रभावित किया है। यही वजह है कि प्रधानमंत्री मोदी को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने जा रहा है। अगले हफ्ते एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी को सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से नवाजा नवाजा जाएगा। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऊर्जा और पर्यावरण में स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए सम्मान मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन के आयोजक आईएचएस मार्किट ने बताया कि सम्मेलन एक से पांच मार्च के बीच इस बार वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। यह इसका 39वां संस्करण होगा। इस दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य भाषण भी देंगे। सम्मेलन में प्रमुख वक्ताओं में जलवायु परिवर्तन पर विशेष अमेरिकी राजदूत जॉन केरी, बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष और ब्रेकथ्रू एनर्जी के संस्थापक बिल गेट्स और सऊदी अरामको के सीईओ अमीन नासर शामिल हैं। आईएचएस मार्किट के वाइस चेयरमैन और कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डेनियल येरगिन ने कहा कि हम भारत के प्रधानमंत्री मोदी को सुनने को उत्सुक हैं।

