UTTARAKHAND

कच्ची शराब सहित दबोचा

हरिद्वार

मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कनखल पुलिस ने एक आरोपी को कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। लकसर रोड़ मिस्सरपुर से गिरफ्तार किए मांगेराम निवासी बुवापुर थाना पथरी के कब्जे से आठ लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल नरेंद्र व बृजमोहन शामिल रहे।