चकराता मसूरी मार्ग पर भी कैंट के जंगल में दहकने लगी आग
चकराता
कालसी चकराता मार्ग पर सरला छानी के निकट लगी भीषण आग को चालीस घंटे पूरे हो गये। लेकिन आग अब तक बुझना तो दूर आग पर काबू भी नहीं हो पाया है। वहीं चकराता मसूरी मार्ग की ओर से भी चिरमिरी के पास कैँट के जंगल में आग लग गयी है। सुबह से लगी आग ने विकराल रूप धारण कर दिया है।
कैंट का जंगल अब दोनों ओर से धू धूकर जलने लगा है। जिससे जंगल की बेशकीमती वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। तेज धूप व उमस भरी गर्मी का मौसम होने के कारण आग बुझाने में वन कर्मियों, एसडीआरएफ व सेना को मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। वहीं आग तेजी से जंगल में फैलती जा रही है।

