ENTERTAINMENT

किसान आंदोलनकारी ने रोकी अजय देवगन की कार

कलाकार अजय देवगन की कार किसान आंदोलन से जुड़े एक शख्स ने रोक दी। अजय देवगन शूटिंग के लिए फिल्म सिटी की तरफ जा रहे थे कि आरोपी राजदीप सिंह नाम के एक शख्स ने उनकी कार रोकी और किसान आंदोलन पर जबरन बोलने के लिए कहा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
2 मार्च को करीब 8.30 बजे की ये घटना है। मुंबई के दिंडोशी इलाके में मौजूद फिल्म सिटी के पास जब अजय देवगन फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे तो एक सिख उनकी कार के पास आ गया। तस्वीरों में अजय देवगन अपनी कार के अंदर बैठे नजर आए हैं। आरोपी राजदीप सिंह उन्हें पंजाब का दुश्मन बोल रहा था। आरोपी का कहना था कि अजय किसानों के मामले पर चुप क्यों हैं। ये हंगामा करीब 15 से 20 मिनट तक फिल्म सिटी के पास चलता रहा। पुलिस ने आईपीसी की धारा 341, 504, 506 के तहत कार्रवाई करते हुए राजदीप को गिरफ्तार कर लिया है।