ENTERTAINMENT

अनुपमा को खतरों के खिलाड़ी से खतरा

इन दिनों टीआरपी के गेम में ‘अनुपमा’ का बोलबाला है। लोगों को अनुज और अनुपमा की केमिस्ट्री पसंद आ रही है। फैंस तो सोशल मीडिया पर बस अनुपमा की चर्चा करने में लगे हुए हैं। ऐसे में जब खतरों के खिलाड़ी 12 की शुरुआत होगी तो ‘अनुपमा’ को ये शो टक्कर दे पाता है या नहीं, ये भी देखना दिलचस्प होगा। ‘खतरों के खिलाड़ी’ की टीआरपी हर सीजन में अच्छी रहती है इसलिए इस साल टीवी पर टीआरपी का युद्ध भी देखने को मिल सकता है।
‘अनुपमा’ के अलावा वीकेंड रियलिटी शो में कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ का भी बोलबाला रहता है। यह शो हर सप्ताह अच्छी टीआरपी लेकर आता है। अमूमन दोनों शो की टाइमिंग भी एक दूसरे के साथ क्लैश करती है और दिन भी शनिवार और रविवार ही होता है। ऐसे में रोहित शेट्टी के आगे ‘द कपिल शर्मा शो’ कितना टिक पाता है और शो की टीआरपी कैसी रहती ये देखना भी मजेदार होगा। फिलहाल ‘खतरों के खिलाड़ी’ 12वें सीजन के लिए जिन सेलिब्रिटीज के नाम फाइनल किए गए हैं उनमें प्रतीक सहजपाल, शिवांगी जोशी, एरिका फर्नांडिस, तुषार कालिया, पवित्रा पुनिया, पारस छाबड़ा, और उमर रियाज का नाम शामिल हैं।