CRIMETRENDING NEWS

अपराधी अब कानून का उड़ाने लगे मजाक, छह लोगों की हत्यारा जेल में बेफिक्र

प्रयागराज

2008 में हुए नरसंहार का मुख्यारोपी शबनम और सलीम जेल में बंद हैं। उन्हें फांसी की सजा भी सुनाई जा चुकी है, लेकिन आप यह जान कर हैरान हो जाएंगे कि इसके बाद भी 6 लोगों के हत्यारे सलीम को जेल में किसी चीज की फिक्र नहीं है। वह कहता है कि साहब क्यों परेशान हो! इतनी जल्दी फांसी-वासी नहीं होने वाली है। यहां इतनी आसानी से थोड़े ही फांसी हो जाती है। अभी बहुत साल लगेंगे. कई विकल्प मौजूद हैं अपने पास. बता दें, सलीम ने प्रेमिका शबनम के कहने पर उसके मां-बाप, भाई-भाभी और एक बहन को कुल्हाड़ियों से काट डाला था।
एक राष्ट्रीय अखबार की वेबसाइट के मुताबिक यह बातें सलीम आज भी बंदियों को बताता है. बताया जा रहा है कि 2020 के नवंबर में अपनी दया याचिका पर साइन करने के लिए उसे नैनी जेल से ऑफिस लाया गया था. वहां एक जेल अधिकारी ने जब उससे कहा कि अब तो तुम फांसी से नहीं बच सकते, तो उसने कहा साहब यहां बचने के इतने ऑप्शन मौजूद हैं कि फांसी होते-होते सालों लग जाएंगे। उसने कहा कि साहब आप परेशान मत होइए, इतनी जल्दी कुछ नहीं होता यहां।