ENTERTAINMENT

अनिल कपूर ने जब जैकी श्राॅफ से किया मजाक

एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर ने कई फिल्मों में जैकी श्रॉफ के छोटे भाई की भूमिका निभाई है और उनका ये दमदार कॉम्बो हमेशा सिल्वर स्क्रीन पर ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुआ है। चाहे वह 80 के दशक की फिल्म ‘राम लखन’ हो या 90 के दशक की रूप की रानी चोरों का राजा, रील ब्रदर्स की जोड़ी ने हमेशा बड़े पर्दे पर शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता है। एक बार फिर ये सुपरहिट जोड़ी बॉक्स ऑफिस को हिलाने के लिए तैयार है। लेकिन फिल्म के पहले ही अनिल कपूर के एक ट्वीट ने दोनों के फैंस को हिलाकर रख दिया है।
अनिल कपूर अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में अपने फैंस को जानकारी देने का एक नया तरीका खोज निकाला। जिसे लेकर उन्होंने अपनी ट्विटर वॉल पर दोनों की दो फोटो शेयर कीं। जिनमें फोटो के साथ कुछ ऐसे काल्पनिक डायलॉग लिखे थे जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके। पहली तस्वीर में जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर की ओर हथेली दिखाकर कुछ बात करते दिख रहे हैं. इस पर लिखा है, लिखा है 16-17 थप्पड़ मारूंगा जैसा कि मैंने परिंदा में मारे थे अगर नहीं बताया कि हमारी फिल्म कब शुरू होगी!!! जबकि, अगली तस्वीर में कपूर उन्हें जवाब देते हुए दिख रहे हैं, बहुत जल्द … स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है!!!