TRENDING NEWS

चंडीगढ़ में आराम और मनोरंजन के लिए अपने पद का उपयोग कर रहे प्रशासनिक अधिकारी व सांसद – आप

चंडीगढ  –

रहने योग्य शहरों की प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के बिछड़ने पर कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं ने विरोध जाहिर किया है। उन्होंने इसके लिए प्रशासन के अधिकारियों के अलावा सांसद किरण खेर के साथ-साथ भाजपा के नेताओं को जिम्मेदार बताया है। आप नेताओं का कहना है कि यह प्रशासन के अधिकारियों के बेकार नेतृत्व का नतीजा है। जिस कारण चंडीगढ़ की रैंकिंग लिविंग इंडेक्स 2020 में फिसल कर 29वें स्थान पर आ गई है।
आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता चंद्रमुखी शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन के कुछ अधिकारी व स्थानीय सांसद किरन खेर आराम और मनोरंजन के लिए अपने पद का उपयोग कर रहे हैं, क्योंकि वे शहर की भलाई के लिए न्याय करने में विफल रहे हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शहर की भलाई के लिए काम नहीं करने के लिए कांग्रेस नेताओं को भी जिम्मेदार ठहराया।
चंदरमुखी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की मांग है कि पुलिस को छोड़कर सब कुछ नगर निगम के नियंत्रण में होना चाहिए। यह एक वास्तविक सिटी गर्वमेंट बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के बीच कोई तालमेल नहीं है, क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन और नगर निगम के बीच कोई समन्वय नहीं है। रातों रात चीजें बदल नहीं जाती हैं और सिस्टम को जगह देनी पड़ती है।