UTTARAKHAND

उपनल कर्मियों का धरना रहा जारी

 बागेश्वर

अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मी शनिवार को भी जमे रहे। उनके आंदोलन को 44 दिन हो गए हैं। आंदोलन से जुड़े कर्मी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सोहन सिंह, मनोज, भोपाल सिंह सुरेश कुमार, अंकित कुमार आदि मौजूद थे।