ENTERTAINMENT

नयनतारा की अपकमिंग फिल्म ओ 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज

मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा फिल्म ओ 2 के साथ वापसी कर रही हैं। फिल्म का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। ओ 2 जीएस विकनेश द्वारा लिखित और निर्देशित है। फिल्म का टीजर सोमवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जारी किया गया।
टीजर बेहद दिलचस्प है। टीजर में नयनतारा और अन्य लोग बस में सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं। यह बस बरसाती मौसम के कारण गहरी खाई में गिर जाती है। कहानी इस बात के इर्द-गिर्द घूमती है कि बस में सवार लोग स्थिति को कैसे संभालते हैं।
ड्रीम वारियर पिक्च र्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में ऋ त्विक ने अहम भूमिका निभाई है। इस फिल्म का संगीत विशाल चंद्रशेखर द्वारा तैयार किया गया है। फिल्म तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी।