Uttrapradesh

डीएम ने स्कूली वाहनों को नियमित चेक करने के दिए निर्देश

ब्लैक स्पॉट एरिया में साइनेज बोर्ड व स्पीड ब्रेकर बनाएं जाए

रायबरेली

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बचत भवन सभागार में जनपद स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह ने बताया कि सडक़ सुरक्षा से सम्ब.न्धित प्रवर्तन कार्यवाही द्वारा जनवरी से 30 अप्रैल तक हेलमेट ना लगाने वाले 1467 वाहनों का चालान व 1 बंद, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट ना लगाने वाले 123 चालान व 75 बंद, ओवरलोड के 162 चालान व 132 बंद, एयर प्रदूषण के 92 चालान व 74 बंद, ध्वनि प्रदूषण के 71 चालान व 48 बंद, अनधिकृत संचालन के 67 चालान व 26 बंद, रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप के 37 चालान व 27 बंद, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 91 चालान व 49 बंद कराई गई। उन्होंने बताया कि सडक़ सुरक्षा को लेकर  जनपद में निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।डीएम ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा एनएचएआई के अधिकारी को चिन्हित ब्लैक स्पाट पर संकेतांक बोर्ड, साइड पट्टी व स्पीड ब्रेकर बनवाने व उन पर कलर व लाइट करवाने के निर्देश दिए।डीएम ने एआरटीओ को सडक़ सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने खासकर बच्चों को स्कूलों में ट्रैफिक नियम के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील किया कि वह अपने बच्चों को स्कूटर या मोटरसाइकिल चलाने के लिए न दें।डीएम ने सभी हाई स्कूल व इंटरमीडिएट व डिग्री कॉलेजों में ट्रैफिक नियमों व सडक़ सुरक्षा जागरूकता संबंधी पम्पलेट बंटवाने के निर्देश एआरटीओ को दिए।
डीएम ने एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस को सडक़ किनारे खड़े वाहनों की चेकिंग कर उन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सडक़ सुरक्षा के अन्तर्गत डग्गामार वाहनों, स्कूली वाहनों, टैम्पों तथा टैक्सी को एआरटीओ व पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सघन चेकिंग कर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सडक़ दुर्घनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश एआरटीओ व पुलिस विभाग को दिया।इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रवर्तन मनोज सिंह, एआरटीओ प्रशासन राजेंद्र, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षण, अपर जिला सूचना अधिकारी इंजेश सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।