UTTARAKHAND

तल्ली हल्द्वानी के लोगों ने अधिशासी अभियंता को घेरा, प्रदर्शन

हल्द्वानी

तल्ली हल्द्वानी में दुर्गा विहार सुयाल कॉलोनी प्रगति विहार में लगभग एक माह से पानी की समस्या बनी हुई है। पार्षद मनोज जोशी के साथ जल संस्थान में पहुंचे लोगों ने अधिशासी अभियंता का घेराव किया।
पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि विभाग की लापरवाही कर रहा है। दुर्गा विहार के साथ-साथ सुयाल कॉलोनी प्रगति विहार के लोग भी पानी को परेशान है। बार-बार शिकायत कर रहे हैं। विभाग सो चुका है, बार-बार शिकायत पर विभाग द्वारा टैंकर भेज दिया जाता है। परंतु लोग काफी उम्रदराज होने के कारण पानी नहीं भर पाते हैं। अधिशासी अभियंता का घेराव करते हुए पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि विभाग अगर टैंकर भेजता है तो उसके साथ-साथ मानक के अनुसार हर घर में टैंकर द्वारा पाइप लगाकर पानी डाला जाय और पानी की समस्या से निजात दिलाएं जाए।
वहीं, कालोनी वाशियों ने आरोप लगाया कि ऑपरेटर मनमानी करता है। पानी से लोग परेसान है। बहुत बार शिकायत कर चुके है। इस पर विभाग से मनोज जोशी की नोक झोंक भी हुई। तथा अधिशासी अभियंता ने आस्वासन दिया कि मोके पर पहुँच के पानी की परेसानी से निजात दिलाई जाएगी। इस पर पार्षद मनोज जोशी बोले कि आस्वासन पर नही माना जाएगा या दो टाइम नही तो कम से कम एक टाइम पानी दिया जाए। यदि टेकर भेजा जाता है तो मानक अनुसार हर घर मे दिया पाइप के माध्यम से टंकी तक पानी दिया जाय। इस दौरान घिराव करने में हरीश चंद्र पांडे, हरुली देवी, अशोक प्रजापति, राममूर्ति लाल, जगन्नाथ, कुनाल, ममता, कमलेश प्रजापति, दीपा पांडे, भगवती देवी, दिनेश गुरानी,रेखा गूरानी, आशीष तिवारी रेखा कांडपाल, प्रतीक नोलिया,शिवम बिष्ट आदि लोग थे।