NATIONAL

)पंजाब में भ्रष्टाचारी गए और महाभ्रष्टाचारी आ गए : भाजपा

नई दिल्ली,

पंजाब के सीएम भगवंत मान  ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला  को बर्खास्त कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान को बधाई देने पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहां की पंजाब में एक भ्रष्टाचारी गए तो दूसरे महा भ्रष्टाचारी आ गए। पंजाब की जनता कह रही है कि हमने बहुत बड़ी गलती गलती हो गई है इसकी आम आदमी पार्टी को चुनाव में जीता कर पंजाब में एक महा भ्रष्टाचारी सरकार बनवा दिया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ट्वीट करके घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं जिसे देख कर घडिय़ाल भी शर्म आ जाएगा। पिछले दिनों में अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि 20 दिनों में हम पंजाब से भ्रष्टाचार खत्म कर दिए हैं। लेकिन जिस भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया तो फिर से भ्रष्टाचार का पूर्ण जन्म कैसे हो गया पंजाब की जनता को बता दें। गौरव भाटिया ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव में वादे करते हैं और चुनाव बाद जनता को काटे मिलते हैं। पंजाब में विजय सिंगला को अरविंद केजरीवाल नहीं सुना था और और दिल्ली में भी स्वास्थ्य मंत्री चुना है उस पर भ्रष्टाचार का मामला चल रहा है। गौरव भाटिया ने कहा कि पंजाब में इतने अल्प समय में आम आदमी पार्टी ने महाभ्रष्टाचार फैलाई है उसके लिए पंजाब और देश की जनता अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं को कभी माफ नहीं करेगी।