निजी क्षेत्र में एससीएसटी, ओबीसी को आरक्षण लागू किए जाने की मांग की
रुड़की
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बैनर तले नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया गया। मोर्चा ने बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया था। इसके समर्थन में धरना दिया। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने दस सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को भारत बंद का ऐलान किया था। जिसके समर्थन में नगर निगम कार्यालय के बाहर स्थापित बाबा साबह आंबेडकर की प्रतिमा के नीचे धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने निजी क्षेत्र में एससीएसटी, ओबीसी को आरक्षण लागू किए जाने की मांग की। कहा कि लगातार निजीकरण किया जा रहा है। निजीकरण से एससीएसटी, ओबीसी आरक्षण समाप्त हो रहा है। सरकार से फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य का गारंटी कानून बनाए जाने आदि की मांग की। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार, राष्ट्रीय मूल निवासी संघ की उपाध्यक्ष नीलम, बबीता, सविता, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।

