मिस्र में सडक़ दुर्घटना में सात लोगों की मौत
काहिरा
उत्तरपूर्व मिस्र में इस्माइलिया-सुएज रेगिस्तानी सडक़ पर मिनीबस और कार की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। सरकारी अहराम अखबार ने यह रिपोर्ट दी हैं। इस टक्कर में कार के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर और मिनीबस के गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया।
दुर्घटना में सात लोग वाहनों के अंदर जल गए। शवों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया। अधिकारियों के एक दल ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया। शुरुआती खबरों के अनुसार दुर्घटना उस समय हुई जब कार के चालक ने सडक़ के दूसरी ओर मुडऩे का प्रयास किया।
मिस्र में खराब सडक़ों और यातायात के अनुपयुक्त नियमों के कारण अक्सर सडक़ दुर्घटनाएं होती रही है।

