विद्यार्थियों व शिक्षकों ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम
रुद्रप्रयाग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रसारण के तहत माह के अन्तिम रविवार को नागेन्द्र इंका बजीरा लस्या रुद्रप्रयाग में विद्यार्थियों व शिक्षक कर्मियों ने संयुक्त रुप से कार्यक्रम को सुनने के साथ ही विद्यालय में बाल संसद का भी गठन किया गया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत के दिशा निर्देशन में सभी छात्र छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक कर्मचारियों ने टीवी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण को सुना है। साथ ही मन की बात कार्यक्रम के प्रसारण के दौरान प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के प्रसारण को बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने के लिए सरकार की पहल की सराहना की है। इस दौरान प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, रतनमणी काला, शूरवीर राणा, वीरेन्द्र राणा, शोवेन्द्र शाह, राजेन्द्र राणा, पंकज सेमवाल, भरत चौहान, प्रीति बिष्ट, गौतम भट्ट, अनिल स्नेही, उत्तमा, सतीश राणा, देवेन्द्र सिंह, धनी लाल,कमल लाल, मोर सिंह, विजयलक्ष्मी सहित विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम प्रसारण को देखा और सुना है। विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस कार्यक्रम द्वारा ही लोगों से फीड बैक लेते हैं।
पीएम से रूबरू हुए रुद्रप्रयाग के तीन लोग
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मन की बात कार्यक्रम में रुद्रप्रयाग के तीन लोगों ने पीएम से बात की। शनिवार को तीनों लोगों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने उनके मन की बात जानी और उन्हें समाधान का भरोसा दिया। साथ ही तीनों लोगों ने प्रधानमंत्री से ग्राउंड लेवल पर स्वच्छता को लेकर वृहद योजना तैयार करने की मांग की गई। बेंजी गांव के मनोज बेंजवाल वर्ष 2019 से केदारघाटी के सांकरी, भैसारी, देवर और गुप्तकाशी में स्वच्छता पर काम कर रहे हैं। उन्होंने गांव में महिला पुरुष और युवाओं को जागरूक करने का काम किया है। अब वह अपने प्रयास से कूड़ा एकत्र और निस्तारण पर काम कर रहे हैं। पीएम से मन की बात में मनोज ने ग्राउंड लेवल पर कार्य किए जाने की मांग की और इसके लिए वृहद योजना बनाने का सुझाव दिया। गुप्तकाशी के सुरेंद्र बगवाड़ी स्वयं चार साल से मन की बात कार्यक्रम चला रहे हैं। उन्होंने भी स्वच्छता को लेकर पीएम से कई सुझाव रखे। वहीं पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रही देवर की चम्पा देवी ने पीएम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की। चम्पा देवी ने अथक प्रयासों से एक जंगल तैयार किया है, जहां बांज बुरांश सहित अनेक प्रजाति के पेड़ पौधे तैयार हैं। वह पर्यावरण और स्वच्छता पर अनेक जगहों पर विजिट भी करती हैं ताकि अपने क्षेत्र में और बेहतर कार्य किए जा सके।

