विद्युत टीम के दो सदस्यों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
फिरोजाबाद ,
सोमवार की दोपहर विद्युत चोरी की जांच करने गई विधुत टीम पर दवंगो ने हमला बोल दिया। लोगो ने 2 सदस्यों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने दोनों का डॉक्टरी परीक्षण ट्रामा सेंटर में कराया है।
थाना रसूलपुर के मोहल्ला कोठी नवीगंज विद्युत विभाग के अधिकारियों को विद्युत चोरी करने की शिकायत मिली थी। अधिकारियों ने कनेक्शनों की जांच के लिए सोमवार को एक टीम भेजी। टीम के 2 सदस्य कनेक्शनों की जांच कर रहे थे।
लोगों ने उनका विरोध किया। इसको लेकर कर्मचारियों का लोगों से विवाद हो गया। विवाद तूल पकड़ता चला गया।
गुस्साए लोगों ने टीम के दो सदस्यों 35 वर्षीय हितेंद्र पुत्र लोकेंद्र सिंह निवासी परशुराम कॉलोनी थाना उत्तर और अजय पुत्र लल्लू सिंह निवासी पुराना रसूलपुर के साथ लोगों ने मारपीट शुरू कर दी।
लोगों ने दोनों को बेल्ट से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दोनों कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में बताया।
पता चलते पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख हमलावर भाग गए।
पुलिस ने घायलों का सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस ने महिलाओं सहित कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। पीडि़त कर्मचारियों ने थाना रसूलपुर में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की कार्यवाही कर रही है।

