धार्मिक स्थल पर सीमित रखें लाउडस्पीकर की आवाज
रुड़की
लक्सर के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने कोतवाली परिसर में सभी समुदायों के लोगों की बैठक ली। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर कोर्ट के आदेश का पालन करने की अपील की। सोमवार को कोतवाल बिष्ट ने लक्सर नगर और आसपास के देहात क्षेत्र के अलग-अलग समुदायों के लोगों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अलग-अलग धार्मिक स्थल हैं। ज्यादातर धार्मिक स्थानों पर लाउडस्पीकर भी लगे हुए हैं। बताया कि हाल ही में कोर्ट ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। आदेशों के तहत या तो धार्मिक स्थानों पर लगाए गए लाउडस्पीकर उतारने हैं या फिर इसकी आवाज की सीमा तय होनी, जिससे कि आसपास के लोगों को परेशानी न हो। साथ ही इससे ध्वनि प्रदूषण भी कम होगा। कोतवाल ने सभी से न्यायालय के आदेश को पालन करने की अपील की। ऐसा न करने पर उन्होंने कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में मौजूद लोगों ने लाउडस्पीकर की आवाज कम रखने का भरोसा दिया। बैठक में अतुल गुप्ता, अजय वर्मा, राजेंद्र वर्मा, रहीस अहमद, अर्जुन सैनी, ताहिर हसन, कमरुद्दीन, शादाब प्रधान, अथर हसन, मोहम्मद इकबाल, सुरेंद्र शर्मा, कर्णपाल प्रधान, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, समय सिंह, राजकुमार, सुशील कुमार, जाबिर हसन, निर्भय सिंह सहित काफी लोग थे।

