NATIONAL

4.5 घंटे के मैराथन मैच में राफेल नडाल ने दर्ज की जीत, चर्टर फाइनल में भिड़ेंगे नोवाक जोकोविच से

पेरिस

रोलां गैरो पर रा फा… रा फा…  के शोर के बीच अपने करियर का 112वां मैच खेल रहे राफेल नडाल ने पांच सेटों में जीत दर्ज करके साबित कर दिया कि उन्हें लाल बजरी का बादशाह क्यों कहा जाता है। नडाल ने साढे चार घंटे तक चले चौथे दौर के मुकाबले में फेलिक्स ओगर एलियास्सिमे को 3-6, 6-3, 6-2, 3-6, 6-3 से हराया। अगला मुकाबला उनका नोवाक जोकोविच से होना है। जीत के बाद उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो जब भी यहां खेलता हूं तो पता नहीं चलता कि क्या यह रोलां गैरो पर मेरा आखिरी मैच होगा। अब हालात ऐसे ही हो गए हैं, इसलिए मैं हर मैच का मजा लेना चाहता हूं। अब चर्टर फाइनल में उनका सामना नोवाक जोकोविच से होगा।
जोकोविच का नडाल के खिलाफ करियर रिकॉर्ड 30-28 का है, लेकिन फ्रेंच ओपन में नडाल ने उनके खिलाफ सात मैच जीते और दो हारे हैं। जोकोविच ने 15वीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्त्जमैन को 6-1, 6-3, 6-3 से हराया। अन्य चर्टर फाइनल में अलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अलकाराज से होगा। ज्वेरेव ने चलीफायर बर्नाबे जपाटा मिरालेस को 7-6, 7-5, 6-3 से हराया। वहीं अलकाराज ने कारेन खाचानोव को 6-1, 6-4, 6-4 से मात दी।
महिला वर्ग में 18 वर्ष की कोको गॉ का सामना अमेरिका की ही स्लोएने स्टीफेंस से होगा जबकि 2021 अमेरिकी ओपन उप-विजेता कनाडा के लैला फर्नांडिज की टक्कर इटली की 59वीं रैंकिंग वाली मार्तिना ट्रेविसान से होगी।