UTTARAKHAND

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पैतृक गांव हुनेरा में की ईष्ट देवी की पूजा अर्चना

पिथौरागढ़

सैनिक कल्याण व कृषि मंत्री गणेश जोशी अपने डीडीहाट स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे, जहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्होंने गांव में देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी आराध्या देवी से आशीर्वाद लिया।
मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपनी पत्नी निर्मला जोशी पुत्री नेहा के साथ हेली से जीआईसी डीडीहाट पहुंचे। यहां पर नगर पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल,पूर्व जिपं सदस्य किशन भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनका फूलमाला के साथ स्वागत किया। इसके बाद वे अपने पैतृक गांव हुनेरा के छनपाटा पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण विपिन जोशी के सेब बागान का शुभारंभ कर उनके प्रयासों को सराहा। कहा सरकार ने लोगों को कृषि से जोड़कर उन्हें रोजगार देने के लिए कई योजनाएं संचालित की हैं। जिनका लाभ उन्हें लेना चाहिए। कहा सरकार लोगों व प्रदेश के विकास के लिए गंभीरता से काम कर रही है।