ENTERTAINMENT

पाक को कोरोना वैक्सीन देने पर कंगना की प्रतिक्रिया

ऐक्टिंग से ज्यादा राजनीतिक विवाद में चर्चित कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर उनके बेबाक कमेंट्स के लिए भी जाना जाता है। वहीं अब कंगना रनौत ने भारत द्वारा पाकिस्तान के लिए कोरोन वायरस वैक्सीन दिए जाने को लेकर मजेदार रिएक्शन दिया है।
कंगना रनौत ने इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान को 45 मिलियन कोरोना वायरस वैक्सीन खुराक देगा। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, मतलब मोदी जी कह रहे हैं कि वो भी तो भारत का ही टूटा हुआ एक अंग है, वहां भी जल्द ही भाजपा की सरकार होगी….। आतंकी मेरे नहीं मगर अवाम तो मेरी ही है।