ENTERTAINMENT

फिल्म डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स की शूटिंग पूरी करके मुंबई लौटे अभिनेता विजय वर्मा

बॉलीवुड अभिनेता विजय वर्मा, जो आगामी फिल्म डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स की शूटिंग हाल ही में पूरी कर ली हैं। ये शूटिंग उन्होंने अभिनेत्री करीना कपूर खान और जयदीप अहलावत के साथ फिल्म का दार्जिलिंग में की थी। अब टीम लंबे शेड्यूल के बाद वापस मुंबई के लिए रवाना हो गई है।पिंक और गली बॉय जैसी फिल्मों से पहचान बनाने वाले विजय ने अपने सोशल मीडिया पर मुंबई वापस जाने वाली फ्लाइट से सेल्फी शेयर की, इसमें फिल्म के पूरे क्रू ने पोज दिया। तस्वीरों में निर्देशक सुजॉय घोष और विजय के सह-कलाकार जयदीप को भी देखा जा सकता है। बागडोगरा एयरपोर्ट की लोकेशन के साथ उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, शेड्यूल रैप्ड! हैप्पी यूनिट फ्लाइंग बैक एक साथ।करीना कपूर के साथ के अलावा अभिनेता विजय वर्मा नेटफ्लिक्स फिल्म डार्लिंग्स में आलिया भट्ट के साथ और सोनाक्षी सिन्हा के साथ फॉलन में भी दिखाई देंगे। इसके अलावा एक्टर के पास मिर्जापुर 3 के साथ सुमित सक्सेना की अगली फिल्म भी है।