शदाणी पीठाधीश्वर संत युधिष्ठरलाल महाराज ने गृहमंत्री अमित शाह के समक्ष उठाया पाक विस्थापित हिंदुओं का मुद्दा
हरिद्वार
सप्त सरोवर स्थित शदाणी दरबार मंदिर के नवम पीठाधीश्वर संत डा.युधिष्ठरलाल महाराज ने दिल्ली में भारत के ग्रह मंत्री अमित शाह से भेंट कर पाक से आए हिन्दु परिवारों को भारत की नागरिता मिलने में आने वाली मुश्किलों से आवगत कराया। उन्होंने ग्रह मंत्री को बताया कि पाक से आए हिन्दू भारत मे रह कर अपने आप को सुरक्षित समझते है। ग्रह मंत्री ने संत युद्धिष्ठरलाल महाराज को विश्वास दिलाया कि शीघ्र ही पाक से आए प्रत्येक हिन्दू को भारत की नागरिता दी जाएगी। संत युद्धिष्ठरलाल महाराज ने ग्रह मंत्री को शदाणी दरबार का स्मृति चिन्ह भेंटकर देश के विकास में उनके योगदान के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया। ग्रह मंत्री ने कहा कि रायपुर छत्तीसगढ़ स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में उन्होंने जो 300 वर्ष प्राचीन धूणी साहिब का दर्शन किया था वह आज भी उनके मन को शांति प्रदान करता है। उन्होंने पुनः दर्शन करने की इच्छा प्रकट की। शदाणी दरबार के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय शदाणी ने बताया कि आगामी छत्तीसगढ़ एवं उतराखण्ड दौरे के दौरान गृहमंत्री शदाणी दरबार मंदिर में दर्शन के लिये आएंगे।

