गढ़वाली कविताओं का संकलन ‘फुलारी’ का हुआ विमोचन
चमोली
43 रचनाकारों की गढ़वाली कविताओं का संकलन ‘फुलारी’ का विमोचन गोपेश्वर के जिला पंचायत सभागार में किया गया। कविताओं के फूलों, रचनाओं की कृति फुलारी कविता संग्रह के विमोचन अवसर के मुख्य अतिथि रंगकर्मी, लोकसंस्कृति मर्मज्ञ, अडजंक्ट प्रोफेसर डॉ डीआर पुरोहित व वरिष्ठ साहित्यकारों ने किया। फुलारी विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवन और स्व. शिवराज सिंह रावत ‘निसंग’ के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. डी. आर पुरोहित (सुप्रसिद्ध रंगकर्मी, लोकसंस्कृति मर्मज्ञ और अडजंक्ट प्रोफेसर गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर) ने फुलारी के रचनाकारों को शुभकामनाएं दी । कहा साहित्यक्षसृजन में भाषा का ज्ञान और शब्दों को पिरोने की कला महत्वपूर्ण है जो कि उन्हें इस पुस्तक में देखने को मिला। डॉ बीपी पुरोहित ने शिवराज सिंह निसंग की साहित्यिक कृतियों के बारे में बताया। इस अवसर पर मंगला कोठिया, राधा मैंदुली, कर्नल डीएस वर्त्वाल, नन्दन बिष्ट, विजय वशिष्ठ आदि ने अपने विचार रखे। और फुलारी विमोचन कार्यक्रम की आयोजक वरिष्ठ कवि शशि देवली की सराहना की।
