स्वच्छता अभियान चलाया
रुड़की
नमामि गंगे परियोजना में युवाओं की सहभागिता के तहत नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी हिमांशु राठौर, परियोजना अधिकारी सत्यदेव आर्य के मार्गदर्शन में ब्लॉक रुड़की के रॉयल यूथ क्लब ने स्वच्छता अभियान चलाया। अध्यक्ष प्रियंका रानी, उपाध्यक्ष अंजलि रानी ने कहा कि अगर गंगा को स्वच्छ और अविरल रखने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो भविष्य में परिणाम बहुत अच्छे नहीं होंगे। इस दौरान अंजली रानी, प्रियंका, आराधना, खुशी, कोमल, सोनिया, कार्तिक, खुशी, अंजू आदि मौजूद रहे।

