UTTARAKHAND

भाजपाइयों ने लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर उपलब्धियां गिनाईं

 

ऋषिकेश

मोदी सरकार का आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को भाजपाइयों ने लाभार्थी सम्मेलन आयोजित कर उपलब्धियां गिनाईं। शनिवार को रायवाला स्थित एक वेडिंग सेंटर में पीएम नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के सफलतम कार्यकाल पर लाभार्थी सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी डॉ. जितेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विनय रोहिला, जिलाध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुंडीर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के इन आठ वर्षों में हर वर्ग सशक्त हुआ है। आज देश विश्वगुरु बनने की दिशा में अग्रसर हैं। पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। इसका श्रेय पीएम मोदी को जाता है। मोदी सरकार ने महिलाओं के हाथ मजबूत किये हैं। 9.5 करोड़ से अधिक घरों को नल से जल दिया। मुद्रा योजना के तहत 68 प्रतिशत महिलाएं लाभांवित हुईं। महिलाओं को उज्जवला योजना के अंतर्गत 9.17 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 2.4 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान की। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार के आठ वर्ष के कार्यकाल में देश का मान-सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। देश सशक्त होकर आगे बढ़ा है। आज योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं एवं प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाएं पहुंचे इसके लिए बीते आठ वर्षों से कई कार्य किए जा रहे हैं। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा विनय रोहिला, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुंडीर, जिला मंत्री अरुण मित्तल, ब्लाक प्रमुख डोईवाला भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चौधरी, जिपं सदस्य दिव्या बेलवाल, सतपाल सैनी, रविन्द्र राणा, प्रदीप धस्माना, रमन रांगड़, सागर गिरी, राम रतन रतूड़ी, चंद्र मोहन पोखरियाल, मानवेंद्र कंडारी, समा पंवार, अनिता राणा, पार्षद सुंदरी कंडवाल, शिवानी भट्ट, लक्ष्मी गुरुंग, बीना बंगवाल आदि उपस्थित रहे।