UTTARAKHAND

ठगी के शिकार युवक के खाते में वापस कराए चार लाख

चम्पावत

पुलिस की साइबर सेल टीम ने ठगी के शिकार एक व्यक्ति के खाते में चार लाख से अधिक की धनराशि वापस कराई है। पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया है। एसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशानुसार और सीओ ऑपरेशन अभिनय चौधरी के पर्यवेक्षण में जांच करते हुए साइबर ठगी के शिकार मौ. मुज्जमिल पुत्र ईस्तियाक अहमद, निवासी मुख्य बाजार चम्पावत की तहरीर पर पड़ताल शुरू की। पुलिस के मुताबिक गूगल में बैक का कस्टमर केयर नंबर सर्च करने पर अज्ञात साइबर ठग ने युवक का मोबाईल एनीडेस्क पर लेकर उसके खाते से छह लाख चौव्वन हजार सात सौ पचास रूपये की धोखाधड़ी कर ली। जिस पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। साइबर सेल चम्पावत ने पीड़ित से लेन-देन का पूर्ण विवरण प्राप्त कर सम्बन्धित यूपीआई तथा बैंक नोडल से सम्पर्क करके उसके खातों से निकाली गई कुल धनराशि के सापेक्ष चार लाख से अधिक रूपये वापस करा दिए हैं। पुलिस टीम में महिला उपनिरीक्षक मीनाक्षी नौटियाल, कांस्टेबल बिहारी लाल, सद्दाम हुसैन, सपना ढेक आदि रहीं।