उत्तराखंड के हज यात्रियों का जत्था रवाना
रुडकी
दो साल बाद उत्तराखंड के हज यात्रियों का जत्था रविवार और शनिवार को सऊदी अरब के मदीना के लिए रवाना हो गया। इससे पहले हज यात्रियों ने दिल्ली हज मंजिल में जरूरी कागजी कार्यवाही को पूरा किया और हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए।
उत्तराखंड हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मिशम ने बताया कि रविवार को उत्तराखंड के हज यात्रियों की दूसरी फ्लाइट दिल्ली हवाई अड्डे से सऊदी अरब के लिए रवाना हुई। जिसमें उत्तराखंड के 345 यात्री शामिल हैं। शनिवार को पहली फ्लाइट रवाना हुई थी। जिसमें 64 यात्री शामिल थे। वेटिंग वाले हज यात्रियों के लिए 16 और 17 जून को फ्लाइट हैं। 17 जून तक उत्तराखंड के सभी हज यात्री सऊदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे। इस साल हज यात्रा के लिए उत्तराखंड से करीब 580 लोग हज यात्रा पर जा रहें हैं। रवाना होने से पहले हज यात्रियों ने दिल्ली हज मंजिल में जरूरी कागजी कार्यवाही को पूरा किया और दिल्ली हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए।
