UTTARAKHAND

एचटीसी बाजार में स्मार्टफोन उतारने को तैयार

नई दिल्ली

एचटीसी काफी ‎‎दिनों के बाद कंपनी वीआर एक्सपीरियंस के साथ अपने नए स्मार्टफोन को बाजार में लॉन्च करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी वीआर और स्मार्टफोन को एक डिवाइस में पेश करेगी। इसे इस महीने ही लॉन्च किया जाएगा। एचटीसी अपने इस डिवाइस को 28 जून को लॉन्च करेगा। कंपनी का कहना है ये पहला मेटावर्स फोन होगा। ये कंपनी का अपना मेटावर्स कॉन्सेप्ट है। कंपनी ने अभी फोन के ऑफिशियल नाम के बारे में भी जानकारी नहीं दी है। पहले माना जा रहा था कि इसे इस साल अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा लेकिन, सप्लाई चेन इश्यू की वजह से ताइवान-बेस्ड कंपनी को अपने प्लान में बदलाव करना पड़ा। अभी इस फोन को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। अभी ये भी साफ नहीं है कि ये कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा या इसमें स्पेशल कैमरे दिए जाएंगे।