अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की चेहरे नौ अप्रैल को होगी रिलीज
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म चेहरे नौ अप्रैल को रिलीज होगी। रूमी जाफरी निर्देशित आनंद पंडित की बहुप्रतीक्षित मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म चेहेरे में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। यह फिल्म नौ अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म पहले 30 अप्रैल को रिलीज की जानी थी, लेकिन प्रशंसकों के प्यार को देखते हुए फिल्म निर्माताओं ने इसे लगभग एक महीने पहले रिलीज करने का फैसला लिया है।
नई तारीख की घोषणा करते हुए, निर्माताओं ने फिल्म का टीजर भी जारी किया है जो शक्तिशाली संवादों से भरा है। यह पहली बार होगा जब दर्शक अमिताभ और इमरान हाशमी को स्क्रीन-स्पेस साझा करते हुए देखेंगे। फिल्म चेहरे में अन्नू कपूर और रघुवीर यादव की भी अहम भूमिका है। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिकचर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने किया है। (हिफी)

